Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

दिल्ली चुनाव परिणाम: आप की प्रचंड जीत के बाद केजरीवाल का कार्यकर्ताओं को संबोधन

निर्वाचन आयोग के आकड़ों के मुताबिक आम आदमी पार्टी (आप) 70 में से 67 सीटों पर, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 7 सीटों पर आगे चल रही है।
image courtesy:business standard

दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में कौन बाजी मारेगा ये अब से कुछ देर में साफ हो जाएगी। सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी लगातार जीत का दावा कर रही हैं वहीं कांग्रेस भी चमत्कार की उम्मीद लगाए बैठी है।  अभीतक आये रूझानों में  विधानसभा की 70 सीटों  में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल गया है

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार सुबह मतगणना आरंभ हो गई। मतों की गणना के लिए स्थापित किए गए विभिन्न केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) रणबीर सिंह ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे आरंभ हो गई, जो कई दौर में की जाएगी।
‘एक्जिट पोल’ में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की जीत का अनुमान व्यक्त किए जाने और चुनाव आयोग द्वारा मतदान प्रतिशत की घोषणा में देरी होने के बाद से विधानसभा चुनाव के नतीजे को लेकर लोगों के बीच जिज्ञासा बहुत बढ़ गयी है।
सिंह ने कहा, ‘‘ मतणगना के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए है। मतगणनाा निर्वाचन आयोग की तय प्रक्रियाओं के तहत की जा रही है।’’
उन्होंने बताया कि दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ पहले सुबह साढ़े आठ बजे तक डाक मत पत्रों की गिनती गई और इसके बाद ईवीएम के जरिए डाले गए मतों की गणना की जा रहे हैं ।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ मतदान केंद्र 70 विधानसभा क्षेत्रों में 21 स्थानों पर स्थापित किए गए हैं। हर केंद्र में कई मतगणना कक्ष है जिनकी संख्या उस जिले में आने वाले निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या के समान है।’’

हर ईवीएम के साथ एक मतपत्र इकाई (बीयू), एक नियंत्रण इकाई (सीयू) और एक वीवीपीएटी संलग्न है।  अधिकारी ने बताया कि हर निर्वाचन क्षेत्र से सीयू के जरिए मतणना के बाद पांच वीवीपीएटी को चुना जाएगा और उनकी गणना की जाएगी। इस चुनाव के लिए मतदान शनिवार को हुआ था जिसे आप और भाजपा के मुकाबले के रूप में देखा गया। मतदान के बाद 593 पुरुष उम्मीदवारों और 79 महिला प्रत्याशियों की राजनीतिक तकदीर ईवीएम में कैद हो गयी।

मतदान के करीब 24 घंटे बाद चुनाव आयोग ने रविवार को घोषणा की कि अंतिम मतदान प्रतिशत 62.59 रहा जो 2015 की तुलना में पांच फीसद कम है। उसने कहा कि उसने आंकड़े संकलन की निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया। आप ने मत प्रतिशत की घोषणा में देरी को लेकर सवाल उठाये।
मतगणना केंद्र पूर्वी दिल्ली के सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, पश्चिम दिल्ली के एनएसआईटी द्वारका, दक्षिणपूर्वी दिल्ली के मीराबाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी और जी बी पंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी, मध्य दिल्ली में सर सी वी रमण आईटीआई, धीरपुर और उत्तरी दिल्ली के बवाना में राजीव गांधी स्टेडियम एवं अन्य स्थान हैं। अधिकारियों के अनुसार मतगणना के लिए 33 पर्यवेक्षक तैनात हैं।

Live blog

दिल्ली विधानसभा चुनाव: आप 18 और भाजपा 11 सीटों पर आगे

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार सुबह शुरु हुई मतगणना के शुरुआती रुझान के अनुसार आम आदमी पार्टी (आप) 18 और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 11 सीटों पर आगे चल रही है। अभी तक 29 सीटों के रूझान प्राप्त हुए हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सुबह अपने पार्टी कार्यालय पहुंच गए हैं। मतगणना 70 विधानसभा क्षेत्रों में 21 स्थलों पर स्थापित किए गए मतदान केंद्रों पर जारी है।
शनिवार को हुए मतदान के बाद 593 पुरुष उम्मीदवारों और 79 महिला प्रत्याशियों की राजनीतिक तकदीर ईवीएम में कैद हो गयी थी।
मतगणना केंद्र पूर्वी दिल्ली के सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, पश्चिम दिल्ली के एनएसआईटी द्वारका, दक्षिणपूर्वी दिल्ली के मीराबाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी और जी बी पंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी, मध्य दिल्ली में सर सी वी रमण आईटीआई, धीरपुर और उत्तरी दिल्ली के बवाना में राजीव गांधी स्टेडियम एवं अन्य स्थानों पर स्थापित किए गए हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी ने मानी हार

रुझानों को देखते हुए कांग्रेस के प्रत्याशियों ने अपनी हार स्वीकार की  'मैं अपनी हार स्वीकार करते हुए, विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं और आशा करता हूं कि क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा। मैं भविष्य में भी दिल्ली, विकासपुरी व उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए लड़ाई लड़ता रहूंगा।'

मुख्यमंत्री केजरीवाल और श्रम मंत्री गोपाल राय आगे

दिल्ली विधानसभा चुनाव :  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार सुनील कुमार यादव से 4,387 मतों से आगे चल रहे हैं।  श्रम मंत्री गोपाल राय बाबरपुर निर्वाचन क्षेत्र से 1994 मतों से आगे चल रहे हैं।

AAP और BJP का वोट शेयर

अब तक गिनती में  AAP का  51.14%  वोट प्रतिशत है, जबकि भाजपा को 41.2% वोट शेयर है।

दिल्ली चुनाव: आप कार्यालय में बजने लगे नगाड़े

दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के तहत मंगलवार सुबह आए रुझानों में आप को भारी जीत के संकेत मिलते ही आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यालय में जश्न का माहौल बन गया है।
आप मुख्यालय को नीले और सफेद रंग के गुब्बारों से सजाया गया है और यहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बड़े-बड़े कट-आउट लगाए गए हैं।
हरि नगर से पार्टी के कार्यकर्ता संजीव सिंह ने कहा, ‘‘हम जानते थे। हमने देश की राजनीति को बदल दिया है। इस बार दिल्ली, अगली बार भारत।’’
एक अन्य कार्यकर्ता फरीन खान ने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि स्पष्ट बहुमत मिले ताकि यह संदेश जाए कि हिंदू-मुस्लिम राजनीति करना अब काम नहीं आएगा।’’
चुनाव आयोग के शुरुआती रूझानों के मुताबिक 70 में से 66 सीटों की ज्ञात स्थिति के मुताबिक आप 47 सीटों पर आगे चल रही है और भाजपा 19 सीटों पर आगे चल रही है।
मतगणना प्रारंभ होने के बाद केजरीवाल पार्टी कार्यालय पहुंच गए। विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान शनिवार को हुआ था।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पीछे

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन शकूरबस्ती से भाजपा के एस सी वत्स से 51 मतों से पीछे।

एक शुरुआती लीड के बाद, बीजेपी के कपिल मिश्रा फिर पीछे

अलका लाम्बा पीछे

दिल्ली विधानसभा चुनाव : कांग्रेस की अलका लाम्बा चांदनी चौक निर्वाचन क्षेत्र से आप के प्रह्लाद सिंह साहनी से 12,263 मतों से पीछे चल रही हैं।

आप 57 सीट पर आगे

दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी 57 सीट पर आगे चल रही है। जबकि बीजेपी 13 सीटों पर आगे है। कांग्रेस का अभी तक खाता नहीं खुला है।

दिल्ली विस चुनाव रुझान : केजरीवाल आगे, सिसोदिया पीछे

दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों के अनुसार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जहां नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से आगे चल रहे हैं वहीं उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट पर भाजपा उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी से पिछड़ गए हैं।
चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार अरविंद केजरीवाल भाजपा उम्मीदवार सुनील कुमार यादव से 8,277 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं पटपड़गंज सीट पर मनीष सिसोदिया भाजपा उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी से 1576 मतों से पीछे चल रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन शकूरबस्ती निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के एस. सी. वत्स से 3159 से आगे चल रहे हैं। श्रम मंत्री गोपाल राय बाबरपुर से और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन बल्लीमारान निर्वाचन क्षेत्र से आगे चल रहे हैं।
चुनाव आयोग के अनुसार कुल 70 सीटों में से आप 58 और भाजपा 12 पर आगे चल रही है। आप ने 2015 विधानसभा चुनाव में 67 सीटें अपने नाम की थी।

आप ने त्रीनगर और शालीमार बाग सीटों पर जीत दर्ज की

दिल्ली की त्रीनगर और शालीमार बाग विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी (आप) ने जीत दर्ज की है। चुनाव अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी ,अधिकारियों ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चल रही मतगणना के लिए पहले परिणाम की घोषणा की है।
अधिकारियों ने बताया कि आप उम्मीदवार प्रीति तोमर ने त्रीनगर सीट पर 12 हजार वोटों से जीत हासिल की जबकि शालीमार बाग सीट पर बंदना कुमारी ने 800 मतों से जीत दर्ज की।

आप मुख्यालय में जश्न, केजरीवाल के आदेश के अनुसार नहीं चल रहे पटाखे

दिल्ली विधानसभा चुनाव की मंगलवार को जारी मतगणना में रुझान दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने का संकेत दे रहे हैं। इससे ठीक एक दिन पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को जीत का जश्न मनाने के दौरान पटाखे न जलाने की नसीहत दी थी।
आप के कार्यकर्ता पार्टी का गीत ‘‘लगे रहो केजरीवाल’’ गा कर एक दूसरे को गले लगा रहे हैं और इस बात का पूरा ध्यान रख रहें हैं कि पार्टी नेता की बात खाली नहीं जाए।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी के आईटीओ मुख्यालय में मिठाइयों और नमकीन का आर्डर देने के अलावा बैंड बाजे की व्यवस्था जैसी तैयारियां चल रही हैं।   दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को चल रही मतगणना में आम आदमी पार्टी (आप) 70 में से 58 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 12 सीटों पर आगे चल रही है। रुझान संकेत दे रहे हैं कि आप दोबारा सत्ता हासिल करने की राह पर है।

भाजपा के मौजूदा विधायक अपनी-अपनी सीट से आगे

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन मौजूदा विधायक- विजेंद्र गुप्ता, ओम प्रकाश शर्मा और जगदीश प्रधान अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं।
निर्वाचन आयोग के मुताबिक प्रधान मुस्तफाबाद सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के हाजी यूनुस से 29,780 मतों से आगे चल रहे हैं।
वहीं दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता गुप्ता रोहिणी सीट से करीब 2,000 मतों से आगे चल रहे हैं।  विश्वास नगर में शर्मा को 8,770 मतों की बढ़त मिली हुई है।

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान शनिवार को हुआ था।
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक आप 56 सीटों पर जबकि भाजपा 14 सीटों पर आगे चल रही है।  दिल्ली में 2015 में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को तीन और आप को 67 सीटें मिली थी। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया था।

भाजपा का ‘‘घृणास्पद’’ अभियान और बयान काम नहीं करेंगे: झा

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता मनोज झा ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव का सबसे बड़ा संदेश भाजपा के लिए है कि ‘‘घृणास्पद’’ अभियान और बयान काम नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह संदेश बिहार और देश के अन्य हिस्सों में भी गया है।
राजद ने कांग्रेस के साथ गठबंधन में चार विधानसभा सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। गठबंधन को राष्ट्रीय राजधानी में भारी हार का सामना करना पड़ रहा है।

झा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हम बिल्कुल निराश नहीं हैं, लोगों ने अपना जनादेश (आप के लिए) दिया है। भाजपा के लिए सबसे बड़ा संदेश है कि घृणास्पद अभियान और बयान काम नहीं करेंगे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘यह संदेश बिहार और देश के अन्य हिस्सों में भी गया है। उम्मीद है कि भाजपा निश्चित रूप से सुधार करेगी और अपने नेताओं से विभाजनकारी राजनीति से दूर रहने के लिए कहेगी।’’

संजय सिंह ने कहा केजरीवाल आतंकवादी नही कट्टर देश भक्त

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य आप की इस जीत को लेकर ट्वीट किया और कहा कि 'दिल्ली के 2 करोड़ परिवार के लोगों ने बता दिया उनका बेटा अरविन्द केजरीवाल आतंकवादी नही कट्टर देश भक्त है प्रचंड बहुमत से जीत देने के लिये दिल्ली की महान जनता को सिर झुकाकर सत्-सत् नमन।

दिल्ली के 2 करोड़ परिवार के लोगों ने बता दिया उनका बेटा @ArvindKejriwal आतंकवादी नही कट्टर देश भक्त है प्रचंड बहुमत से जीत देने के लिये दिल्ली की महान जनता को सिर झुकाकर सत्-सत् नमन। pic.twitter.com/nrS3AO6rdZ
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) February 11, 2020

दिल्ली चुनाव नतीजे: जनमुद्दों से हारी सांप्रदायिकता ?

दिल्ली ने फ़ैसला सुना दिया है कि वे अगली सरकार बनाने के का मौका आम आदमी पार्टी को देते हैंI क्या मायने हैं इस जनादेश के, देखिये वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश और अभिसार शर्मा से चर्चाI

‘आप’ दिल्ली चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर

दिल्ली में बिजली, पानी, शिक्षा और विकास को अपना चुनावी मुद्दा बनाने वाली आम आदमी पार्टी मंगलवार सुबह से चल रही मतगणना के रुझानों में बेहद मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है और इसके लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के संकेत हैं।
निर्वाचन आयोग के आकड़ों के मुताबिक आम आदमी पार्टी (आप) 70 में से 58 सीटों पर, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 12 सीटों पर आगे चल रही है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव ऐसे वक्त हुए थे जब दिल्ली सहित देश भर में संशोधित नागरिकता कानून ,राष्ट्रीय नागरिक पंजी और राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी के विरोध में प्रदर्शन हो रहे थे।  भाजपा पर ‘विभाजनकारी’ राजनीति करने के आरोप लगे थे और राष्ट्रीय राजधानी के शाहीन बाग क्षेत्र में 50 दिन से चले रहे महिलाओं के प्रदर्शन का मुद्दा उठाने के लिए उस कर मतदाताओं के ध्रुवीकरण का आरोप लगा था।

चुनाव में एक ओर भाजपा का प्रचार जहां राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर केन्द्रित था वहीं आप ने अपना प्रचार शिक्षा ,स्वास्थ्य और मूलभूत ढांचे पर केन्द्रित रखा था।

ममता ने केजरीवाल को बधाई दी, कहा वादे पूरे करने वालों को मिलता है फल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली में सत्ता में शानदार वापसी की राह पर दिख रहे आम आदमी पार्टी (आप) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को मंगलवार को बधाई दी। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख बनर्जी ने कहा कि धर्म और विभाजनकारी राजनीति का दांव खेल रहे नेताओं को इस संकेत को समझना चाहिए को जो अपने वादे पूरे करते हैं, जीत उन्हीं को मिलती है।
उन्होंने ट्वीट किया, “बधाई अरविंद केजरीवाल क्योंकि दिल्ली के परिणाम आम आदमी पार्टी को फिर से जबर्दस्त बहुमत के साथ दिल्ली चुनाव 2020 जिताते हुए दिखा रहे हैं। घृणा भाषणों और विभाजनकारी राजनीति के जरिए धर्म पर खेल खेल रहे नेताओं को इस इशारे को समझना चाहिए कि जो वादे पूरे करता है उसी को फल मिलता है।’’

सी.पी.एम. ने आम आदमी पार्टी को इस जीत के लिए बधाई दी

सी.पी.एम. ने आम आदमी पार्टी को और कहा दिल्ली की जनता को भी बधाई दी  उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने बीजेपी के संप्रदायिक प्रचार को हराया हैं।

CPIM congratulates the people of Delhi for giving a resounding defeat to the Hate filled communal campaign of BJP.
We congratulate the @AamAadmiParty for its victory!#DelhiElectionResults#DelhiResults#DelhiElection2020
— CPI (M) (@cpimspeak) February 11, 2020

केरल के मुख्यमंत्री ने भी केजरीवाल को बधाई दी

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest